Vastu Shastra : घर में भूल कर भी मत पालना ये जानवर

admin
By admin
3 Min Read

 

क्या आपको भी है जानवरों से प्यार, आप भी अपने घर में अलग-अलग जानवरों को पालना पसंद करते हैं। घरों में कुछ लोगों को जानवर पालने का बेहद शौक होता और ये शौक कब उनकी जरूरत बन जाता है पता ही नहीं चलता। उनको जानवरों से इतना लगाव होता है कि उसे अपने घर के सदस्य की ही तरह रखते हैं।

अक्सर शहरों में लोग कुत्ता, बिल्ली व मछली पालन पसंद करते हैं। तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग गाय, भैंस, बकरी आदि पालते हैं। कई लोग अपने अकेले पन को दूर करने के लिए भी जानवरो का सहारा लेते हैं। तो कुछ लोग जानवरों को पालना उनकी सेवा करना उन्हें भोजन देना यह सबसे बड़ा पुण्य का काम मानते है।

हैरानी के बात यह होती है कि बेजुबान जानवरों को भी अपने मालिक से खूब लगाव होता है। वहीं वास्तु की बात करें तो कुछ जानवर घर में खुशहाली लाते हैं, जबकि कुछ जानवर पालना आपके लिए अनलकी हो सकता है। कई जानवर घर में अच्छे और बुरे का संकेत देते हैं। 

वास्तु शास्त्र में कुछ जानवरों को घर में रखने से आर्थिक तंगी, मानसिक परेशानी और शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न और नष्ट होने का वर्णन मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किन जानवरों को घर में रखना शुभ होता है।

कुत्ता

कुत्ता पालना वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है। कुत्ता घर की रखवाली भी करता है और यह वफादार भी होता है। हिंदू धर्म के अनुसार कुत्ते को भैरव का सेवक माना गया है। ऐसे में अगर आप घर में कुत्ते को पालते हैं, देखरेख करते हैं तो कुत्ता आपकी सभी समस्याओं को हर लेगा।

मछली 

वास्तु शास्त्र व फेंगशुई में मछली को शुभ बताया गया है। यह भी माना गया है कि घर में मछली रखना बेहद ही लाभकारी है। मछली घर से दरिद्रता को दूर करती है और पूरे घर को पॉजिटिव एनर्जी से भर देती है। घर में मछली पालने से पैसों की कभी कमी नहीं होती। 

खरगोश 

वैसे तो खरगोश बहुत ही प्यारा जानवर है। वास्तु शास्त्र में इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार खरगोश को घर में पालने से सुख व समृद्धि का सृजन होता है। खरगोश घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

कछुआ 

कछुआ पालना भी अति शुभ माना गया है। हिंदू धर्म के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का ही स्वरूप बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय कछुए का रूप धारण किया था। कहा जाता है कि जहां कछुआ होता है वहां धन की कभी कोई कमी नहीं होती।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *