Vastu Shastra : तिजोरी में ये चीज रख दो पैसों से लबालब भर जाएगी

admin
By admin
3 Min Read

 

डेस्क। कौन नहीं चाहता कि इसकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहे। हर व्यक्ति की दिली ख्वाहिश होती है कि उसकी तिजोरी कभी भी खाली न हो। वह हमेशा पैसों से भरी रहे और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद उन पर सदा के लिए बना रहे। मगर जब किस्मत साथ नहीं देती तो कई बार भरपूर मेहनत के बाद भी व्यक्ति को फल नहीं मिलता और आप चाहे जितने भी हाथ पैर मार ले आपको सफलता नहीं मिल पाती।

पर क्या आप जानते हैं कि असफलता के पीछे कई वास्तु कारण भी हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि धन रखने की तिजोरी को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इसके साथ इसमें कई आसे उपाय भी बताए गए हैं जिससे माता लक्ष्मी की कृपा आपकी तिजोरी पर सदैव बनी रहेगी। अगर आप इनमें से कोई एक चीज अपनी तिजोरी में रखेंगे तो आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से लबालब भरी रहेगी। आप दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की मिलेगी।

कमल का फूल

 मां लक्ष्मी का आसन और भगवान विष्णु के हाथ में रहने वाला फूल (कमल का फूल) तिजोरी में रखना बेहद ही शुभ और फलदायी होता है। माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें कमल का फूल अवश्य चढ़ाएं और फिर इसे अपनी तिजोरी में रख दें। पर ध्यान रहे कि फूल सूखने के बाद इसे वहां से तुरंत हटा लें। कमल का फूल से धन में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

लाल कपड़ा

कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को लाल रंग का कपड़ा बहुत पसंद है। इसलिए धन रखने वाली जगह पर 11या 21रुपये लाल रंग के कपड़े में बांधकर किसी शुभ दिन जैसे- पूर्णिमा, धनतेरस या दीपावली को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

हल्दी की गांठ

हल्दी की एक गांठ आपकी आर्थिक तंगी को दूर करने में सहायक होती है। इसी कारण से इसे बहुत से धार्मिक कार्यों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप गुरुवार या फिर शुक्रवार को हल्दी की गांठ को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन वाले स्थान पर रखें इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और धन समृद्धि में बढ़ोतरी भी होगी।

पीली कौड़ी

कहा जाता है कि पीली कौड़ी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं। इसी कारण से इसे धन की तिजोरी में रखना चाहिए। बता दें कि पीली कौड़ियां को दीपावली या धनतेरस के दिन पूजा करके तिजोरी में रखना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *