Vastu Tips: घर की छत पर मत रखना ये चीजे, परिवार में होती रहेंगी लड़ाईयां

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। वस्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर रखे फालतू सामान या कबाड़ का घर-परिवार में खुशी और तरक्की का एक बहुत बड़ा कारण वास्तु से भी जुड़ा हुआ होता है। जिन घरों में वास्तु के नियमों को दरकिनार कर काम किया जाता है वहां इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं
और उन घरों में आए दिन कोई न कोई परेशानी होती रहती है। ऐसे में क्या हमें घर की छत पर फालतू सामान रखना चाहिए या नहीं तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। 
घर में होती है कलह
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी फालतू सामान या कबाड़ नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर दिखाई देता है और पितृ दोष भी लग जाता है। पूरे घर का माहौल खराब होने लगता है। साथ ही यह आपके घर में कलह का कारण भी बन जाता है। तो आपके घर में यदि बिना उपयोग का फालतू सामान बहुत समय से पड़ा है तो उसे घर के बाहर कर दें।
लेकिन अगर आपके घर में ऐसा कोई सामान है जो उपयोगी तो है पर अभी उसका कोई काम नहीं है तो ऐसी चीजों को ऐसे ही कहीं भी न पटके, उन्हें व्यवस्थित ढंग से एक जगह बना कर वहां पर रख दें। इससे ये नकारात्मकता से बचा रहता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *