Gopashtami: कब है गोपाष्टमी, जानें क्या है गायों की पूजा किए जाने वाले इस पर्व का महत्व

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

Gopashtami: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह प्रव 22 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गायों की पूजा की जाती है। यह त्यौहार गायों को ही समर्पित है। गोपाष्टमी के दिन लोग गायों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान दर्शाते हैं। गायों को जीवन देने वाला कहा गया है। इन्हें गौ माता भी कहा जाता है। इनकी पूजा ठीक उसी तरह की जाती है जिस तरह किसी देवी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं गोपाष्टमी का महत्व और शुभ मुहूर्त।

[object Promise]
Gopashtami कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह प्रव 22 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गायों की पूजा की जाती है। यह त्यौहार गायों को ही समर्पित है।

गोपाष्टमी 2020 शुभ मुहूर्त: 

22 नवंबर 2020

गोपाष्टमी तिथि प्रारंभ- 21 नवंबर, शनिवार, रात 21 बजकर 48 मिनट से

गोपाष्टमी तिथि अंत- 22 नवंबर, रविवार रात 22 बजकर 51 मिनट तक

गोपाष्टमी का महत्व:

हिंदू धर्म की संस्कृति और आत्मा गायों को माना गया है। इनकी पूजा देवी-देवताओं की तरह ही की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मान्यता है कि एक गाय के अएंदर कई देवी-देवता निवरास करते हैं। ऐसे में हिंदू धर्म में गाय की पूजा करना बेहद जरूरी होता है। साथ ही इसका महत्व भी बहुत ज्यादा होता है। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा गया है। मान्यताओं के अनुसार, जो लोग गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर गाय की विधिवत पूजा करते हैं उन्हें खुशहाल जीवन का आशीर्वद प्राप्त होता है। साथ ही अच्छे भाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है। यह गोपाष्टमी के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘  

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *