लंबी यात्रा पर जाने से पहले गाड़ी के आगे क्यों रखते हैं नींबू

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। जब भी कोई व्यक्ति लंबी यात्रा पर जाने का प्लान करता है तो वह पहले से ही इसकी तैयारियां भी शुरू कर देता है। साथ ही ये यात्रा अगर फोर व्हीलर यानी चौपहिया वाहन से करनी हो तो भी कई बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चहिए।
 हर कोई यही चाहता है कि उसकी यात्रा बिना किसी मुश्किल के संपन्न हो। कुछ लोग तो यात्रा पर जाने से पहले मुहूर्त भी देखते हैं ताकि किसी तरह की कोई भी परेशानी न उठानी पड़े। वहीं इस यात्रा पर निकलने से पहले वाहन के अगले पहिए के नीचे नींबू भी जरूर रखा जाता है। और ऐसा भी कहा जाता है कि इसके बारे में कम ही लोगों को ही पता है। वहीं आगे जानिए इस परंपरा से जुड़ी खास बातें।
 
इस कारण से वाहन के आगे रखते हैं नींबू
नींबू का उपयोग तंत्र-मंत्र में विशेष रूप से होता है। नजर उतारने के लिए भी नींबू का उपयोग किया जाता है। और यात्रा पर जाने से पहले भी वाहन के नीचे नींबू रखा जाता है साथ ही इसके ऊपर से वाहन आगे ले जाया जाता है ताकि नींबू पूरी तरह से कुचला जा सके। और इसके पीछे कोई धार्मिक या वैज्ञानिक कारण नहीं है बल्कि मनोवैज्ञानिक कारण छिपा हुआ है। माना जाता है कि नींबू को वाहन के नीचे कुचलने से सभी तरह की बाधाएं शांत हो जाती हैं और यात्रा में भी कोई परेशानी नहीं आती।
घर और दुकान के आगे नींबू मिर्ची क्यों टांगी जाती हैं?
हम अक्सर देखते हैं कि लोग अपनी दुकान, मकान या वाहन के आगे भी नींबू-मिर्ची लटकाते हैं। इनमें मिर्चीयों की संख्या 7 और नींबू की एक 1 बताई जाती है। इसके पीछे मान्यता यह है कि नींबू-मिर्ची में निगेटिविटी सोखने की क्षमता काफी अधिक होती है और जब भी कोई व्यक्ति नकारात्मक एनर्जी से देखता है तो उसे नींबू-मिर्ची बाहर से ही सोख लेते हैं और घर या दुकान में प्रवेश भी नहीं करने देते। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *