एक ही दिन में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने खोए दो दिग्गज, शेन वॉर्न का निधन

0
10

डेस्क। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का थाइलैंड में दिल का दौड़ा पड़ने के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। उनके मैनेजमेंट की ओर से जारी बयान के अनुसार, शेन वॉर्न का थाइलैंड के कोह समुई में निधन हो गया है और शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

बयान में कहा गया ,”शेन अपनी विला में अचेत पाए गए और मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनके परिवार ने इस मौके पर निजता बनाए रखने की अपील की है। समय आने पर आगे का ब्योरा दे दिया जाएगा।”

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने एक ही दिन में दो दिग्गजों को खो दिया है। सुबह महान विकेटकीपर रॉड मार्श का निधन हो गया था। वॉर्न ने सुबह ही उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा था कि वह हमारे शानदार खेल के लीजैंड और कई युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत रहे।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ऑल टाइम महान खिलाड़ियों में शुमार 52 वर्षीय शेन वॉर्न ने 1992 में आस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट खेले थे और 708 विकेट लिए थे। वनडे में उनके नाम 194 मैचों में 293 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनके खाते में 1319 विकेट रहे थे। आईपीएल के पहले सीजन में 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने उनकी कप्तानी में खिताब जीता था।

इसी कड़ी में वॉर्न का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस पोस्ट में उन्होंने फिटनेस को लेकर एक बात कही थी। वॉर्न ने कहा था कि जुलाई तक कुछ सालों पहले वाला फिगर वापस पाने पर काम शुरू हो गया है।