श्री लंका को लगा बड़ा झटका यह चार खिलाड़ी अब नहीं खेल पाएंगे मैच

admin
By admin
1 Min Read

SL vs AUS:- श्री लंका और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेले जा रहे मैच में जहां पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता वही अब श्री लंका को एक ओर बड़ा झटका लगा है। क्योंकि अभी श्री लंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक होकर वापस आए थे कि अब अचानक फिर से टीम में कोविड विस्फोट हुआ है और उनके चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। 

जानकारी के लिए बता दें इन चार खिलाड़ियों की जगह अब दूसरे क्रिकेटरों को उतारना होगा. इनमें से तीन पहले टेस्ट में खेले थे.ये तीन खिलाड़ी लेग स्पिनर जेफ्रे वांडरसे, तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो और आल राउंडर धनंजय डि सिल्वा हैं. बायें हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रम हफ्ते के शुरू में पॉजिटिव आने के बाद पहले ही पृथकवास में हैं. ये खिलाड़ी गॉल स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. वांडरसे ने पिछले हफ्ते पहले टेस्ट में पदार्पण किया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने तीन दिन में 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *