मास्टर चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कांगड़ा के खिलाड़ियों का

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से कुमारहट्टी में 2 फरवरी से चार फरवरी तक आयोजित मास्टर चैंपियनशिप में कांगड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है विभिन्न वर्गों में पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है इसमें एसीटूडीसी डा मदन, संजय आचार्य, विश्वनाथ मनकोटिया, हितेंद्र सैणी, सुनील टाटा तथा तिलक ठाकुर शामिल हैं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव पंकज शर्मा ने इन खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि जयपुर में प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी यह खिलाड़ी हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने बताया कि कुमारहटटी में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर चैंपियनशिप 45 आयुवर्ग से उपर युगल प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला के डा मदन तथा संजय आचार्य रनर अप रहे हैं इसके साथ ही चालीस से उपर आयु वर्ग के युगल मुकाबले में विश्वनाथ मनकोटिया तथा हितेंद्र सैणी रनर अपर रहे हैं। पचास प्लस डबल मुकाबले में कांगड़ा जिला के सुनील टाटा तथा तिलक ठाकुर रनर अप रहे हैं इसी तरह से चालीस प्लस के सिंगल मुकाबले में कांगड़ा जिला के हितेंद्र सैणी पहले नंबर पर रहे हैं और पचास प्लस सिंगल मुकाबले में सुनील टाटा रनर अप रहे हैं। उन्होंने बताया कि विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *