IPL: कल गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल के 40 वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को करारी हार दी। कल के मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम को 196 रन का टारगेट दिया था। इस टारगेट को भेदने के लिए मैदान में उतरी गुजरात की टीम ने राहुल और राशिद की धुँआदार पारी के चलते जीत लिया। कल की जीत के साथ यह गुजरात की इस मैच में सातवी जीत हो गई है।
हैदराबाद के लक्ष्य को भेदने उतरी गुजरात की टीम ने शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। गिल और साह ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े और उमर मलिक ने इनकी शानदार साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने गिल को 22 रन पर आउट किया वही हार्दिक 10 रन बनाकर मैदान से लौट गए। इसके बाद शाह ने ओर मिलर की जोड़ी चल पड़ी इस जोड़ी में ने 37 रन जोड़े। जिसके बाद शाह 68 रन पर आउट हो गए। इनके बाद मैदान में राहुल तेवतिया उतरे और जब राशिद और राहुल की जोड़ी चली तो इन्होंने टीम को जीत दिलाई। राहुल ने 21 गेंद में 40 रन तो राशिद ने 11 गेंद में 31 रन की तूफानी पारी खेली।
