IND vs ENG 2nd T20 Match: ईशान की ओपनिंग में जलवा बिखेरेंगे ऋषभ पंत

admin
By admin
2 Min Read

IND vs ENG 2nd T20 Match: आज यानी शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था ओर अपनी बढ़त बना ली थी। लेकिन आज के मैच में ओपनिंग मे कुछ परिवर्तन देंखने को मिलेंगे। क्योंकि खबर है कि आज विकेट कीपर ईशान किशन की जगह ऋषभ पंत ओपनिंग के लिए उतरेंगे।

आज के मैच से जुड़ी यह जानकारी भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कही है। आज के मैच में ऋषभ पंत ईशान की ओपनिंग कर सकते हैं। लेकिन अभी श्रेयष अय्यर के लिए 11 में जगह बन पाना बेहद मुश्किल होगा। पार्थिव पटेल ने क्रिकबज में एक बातचीत के दौरान कहा कि दिनेश कार्तिक बेहतरीन फिनिशर रहे हैं। ईशान किशन में बेहतरीन स्कोर गेन किया है। वही ऋषभ पंत का एक अलग ही स्वैग है।
इस बार आईपीएल में उनका प्रदर्शन भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन उनके शतक ओर अर्धशतक को सभी जानते हैं। वह हमेशा आत्मविश्वास में रहते हैं। वह ईशान किशन की जगह ओपनिंग कर सकते हैं ओर उन्हें टॉप ऑर्डर में जगह भी मिल सकती है। उन्होंने कहा टीम में रविंद्र जडेजा , अक्षर पटेल की जगह ले लेंगे। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह की जगह ले लेंगे। श्रेयष अय्यर की वापसी के अभी संकेत नहीं मिल रहे हैं लेकिन विराट ओर ऋषभ पंत वापसी करेंगे। लेकिन इनकी वापसी किसे बाहर का रास्ता दिखाएगी यह देखना आवश्यक है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *