Tokyo Olympics में भारत ने 41 साल बाद हॉकी में रच दिया इतिहास

admin
By admin
3 Min Read

मैच के शुरुआती दो मिनट में ही जर्मनी ने गोल कर भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। जर्मनी ने मैदानी गोल दागा। जर्मनी की टीम शुरुआत से भारत पर हावी होने की कोशिश करती दिखी। हालांकि मैच के पहले 6 मिनट में भारतीय डिफेंडर को पता चल गया है कि उन्हें काफी सतर्क रहने की जरूरत है। भारत को पांचवें मिनट में मिला पेनाल्टी कॉर्नर लेकिन हरमनप्रीत सिंह मौके को नहीं भुना सके।

Tokyo Olympics

भारत ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआती मिनटों में गोल दागकर हिसाब बराबर कर लिया। भारत की ओर से सिमरनजीत ने शानदार गोल दागकर जर्मनी के खिलाफ भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। हालांकि इसके बाद जमर्नी ने अच्छा खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत की ओर से हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 3-3 की बराबरी दिला दी। दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा जबकि भारत के लिए तीसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी के सहारे किया।

Tokyo Olympics

तीसरे क्वॉर्टर के शुरू हुए अभी तीन मिनट ही हुए थे कि रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दागकर भारत को 4-3 से बढ़त दिला दी। इसके बाद सिमरनजीत ने भारत की ओर से 5वां गोल दागकर जर्मनी पर बड़ी लीड ले ली।

भारतीय टीम चौथे क्वॉर्टर में 5-3 से आगे चल रही थी। हालांकि आखिरी मिनटों ने जर्मनी ने एक गोल करके वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने इसके बाद उन्हें वापसी को कोई मौका नहीं दिया। अंत में टीम ने 5-4 से कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

भारत के तोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन सफर में टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बड़ा योगदान रहा है। कई अहम मौकों पर उन्होंने अपनी बेहतरीन डिफेंस से गोल बचाए। जर्मनी पर जीत के बाद श्रीजेश खुशी में कुछ तरह उछल पड़े।

Tokyo Olympics

जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के खुशी के ठिकाना नहीं रहा। सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इतिहास रचने की बधाई दी। ये जीत कितनी खास ये इसका एहसास भारतीय हॉकी टीम के सभ खिलाड़ियों और स्टाफ को है। जीत के बाद खिलाड़ी हाथ उठाकर कुछ इस तरह अपनी खुशी का इजहार करते दिखे। जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों और स्टाफ ने कराया फोटो सेशन। खिलाड़ियों के चेहरे में पदक जीतने की खुशी देखते ही बन रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *