IPL| राजस्थान के सामने नहीं टिक पाए लखनऊ के योद्धा

admin
By admin
1 Min Read

IPL| कल लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान के बीच कांटे का मुकाबला हुआ जिसमें राजस्थान ने लखनऊ की टीम को मात दी और कल की जीत का ताज अपने नाम कर लिया। आईपीएल 15 में यह राजस्थान की 1चौथी जीत है। 

राजस्थान की टीम में कल लखनऊ की टीम को 166 रन का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करने के लिए लखनऊ की टीम मैदान में उतरी लेकिन उन्होंने इस मैच में बेहद खराब ओपनिंग की। टीम के सलामी बल्लेबाज राहुल को बिना खाता खोले ही मैदान से लौटना पड़ा। वही गौतम व होल्टर भी कल अपनी बल्लेबाजी में फेल रहे। वही यदि हम कल के प्रदर्शन को संभालने की बात करें तो दीपक हुड्डा और डिकॉक ने यह काम किया।
इन दोनों ने एक साथ मिलकर टीम के लिए 38 रन जोड़े और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर मे दीपक हुड्डा को मैदान से वापस लौटना पड़ा। इनके आउंट होने के बाद लखनऊ टीम में किसी का भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा और इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *