टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले पहले क्रिकेटर, जो रूट ने ठोका दोहरा शतक

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

चेन्नई टेस्ट मैच में जो रूट ने कमाल करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक जड़ दिया है. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने वाले रूट संयूक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. रूट और एलिस्टेयर कुक ने अपने करियर में 5-5 दोहरा शतक जमाए हैं. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड वॉल्टर हैमंड के नाम है. वॉल्टर हैमंड ने अपने टेस्ट करियर में 7 दोहरा शतक ठोके थे. इसके अलावा रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जमाया है. यानि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर के 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया हो.

इसके साथ- साथ रूट साल 2010 के बाद भारत में दोहरा शतक जमाने वाले पहले विजिटिंग कप्तान बन गए हैं. आखिरी बार भारत में किसी विदेशी कप्तान ने टेस्ट मैच में दोहरा शतक साल 2010 में ब्रैंडन मैक्कुलम ने जमाया था. मैक्कुलम ने साल 2010 में हैदराबाद टेस्ट मैच में 225 रन की पारी खेली थी.

इसके अलावा 2014 के बाद किसी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ दोहरा शतक जमाया है. 2014 में भी मैक्कुलम ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने का कमाल किया था. इस टेस्ट मैच में मैक्कुलम ने 302 रन बनाए थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *