कोहली first T20 से पहले बोले, बेहद अच्छे न्यूजीलैंड के लोग, नहीं सोच सकते बदले के बारे में

admin
By admin
3 Min Read

[object Promise]

ऑकलैंड। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने के बारे में नहीं सोच रही है। भारत इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और उसे वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हरा दिया था।

मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कोहली ने कहा कि हम बदले के बारे में नहीं सोच रहे हैं। अगर आप इस बारे में सोचते भी हैं तो यह लोग इतने अच्छे हैं कि आप उस बदले के जोन में जा ही नहीं सकते। कप्तान ने कहा कि यह सिर्फ मैदान पर प्रतिस्पर्धी होने की बात है। यह वो टीम है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आपको संभालने के उदाहरण दिए हैं।

विश्व कप फाइनल के लिए जब इस टीम ने क्वालीफाई किया था तो हम खुश हुए थे। जब आप हारते हो तो आपको बड़े पैमाने पर चीजें देखनी होती हैं। भारत ने बेंगलुरू में खेले गए आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी और अगले ही दिन न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गई थी। कोहली ने कहा कि कार्यक्रम थोड़ा बेहतर होना चाहिए, खासकर तब जब हम विदेश का दौरा कर रहे हों।

कोहली ने कहा, सीधे स्टेडियम में जाना बहुत जल्दी हो रहा है। इस तरह ऐसी जगह जाना जो भारतीय समय के अनुसार साढ़े सात घंटे आगे है, इससे सामंजस्य बैठाना मुश्किल हो जाता है। उम्मीद है कि भविष्य में इस पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, लेकिन यह विश्व कप का साल है और हर टी20 अहम है। इसलिए हम अपना फोकस नहीं खो सकते।

कोहली ने साफ कर दिया है कि राहुल वनडे में नंबर-5 और टी20 में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, वनडे में हम वही करेंगे जो राजकोट में किया था और राहुल को नंबर-5 पर खेलने देंगे। टी20 में चीजें बदल जाती हैं और इसलिए राहुल को शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने देंगे। वे विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने टीम को स्थिरता दी है। हम उनके साथ जारी रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *