Mithali Raj Birthday: बल्ले से चमकाई किस्मत महिला टीम को दिलाई पहचान

admin
By admin
2 Min Read

Mithali Raj Birthday:- भारत मे क्रिकेट का जलवा सबसे अधिक चलता है। लोग क्रिकेट मैच देखने के लिए अपने सभी काम छोड़ देते हैं। वही हर गली में आज के समय मे धोनी और विराट मिल जाते हैं। लेकिन एक नाम आज इस तरह लोगो के बीच सुर्खियों में है। जिसने महिलाओं का रुझान क्रिकेट की ओर कर दिया है।
मिताली राज- नाम सुनते ही संघर्ष की कहानी समाने आ जाती है। यह वही महिला बल्लेबाज हैं जिनका नाम अब गलियों में खूब गूंजता है। महान बल्लेबाज़ों को यह कांटे की टक्कर दे रही हैं।
हालाकि अब इन्होंने अपने 23 साल के क्रिकेट करियर को पूर्ण विराम दे दिया है। लेकिन भारत की महिला क्रिकेट टीम में मिताली राज का बल्ला झूम झूम कर चला ओर उन्होंने महिला क्रिकेट टीम को एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
साल 1999 में मिताली राज ने डेब्यू किया। 2004 में यह भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बन गई। साल 2017 में उनके नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुँची। 
बता दें मिताली राज ने 333 मुकाबलों में 10869 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 85 अर्धशतक हैं। उन्होंने 214 रनों की सर्वोच्चा पारी खेली हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *