मुंबई ने आईपीएल में हार का तोड़ा रिकॉर्ड रोहित का उड़ा हर ओर मजाक

0
7

IPL:- आईपीएल 15 में मुंबई इंडियन्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सकी लोगो को मुंबई से जितनी उम्मीदें थीं उन सब पर इस बार पानी फिर गया। लेकिन कल के मैच में जब 3 रन से मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के सामने हार गई तो इसने फैन्स को बड़ा झटका दिया। 

वैसे तो कल के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की हार को लेकर खूब मीम्स वायरल हो रहे है और लोग टीम का खूब मजाक बना रहे हैं। 
एक यूजर ट्वीट कर रोहित शर्मा को।इंगित करता है और कहता है कि यह लापरवाही हम बर्दाश्त नही करेंगे उसने अपने ट्वीट में विराट कोहली को भी मेंशन किया है। जानकारी के लिए बात दें इस बार के आईपीएल में मुंबई का प्रदर्शन बहुत खराब रहा इसने आईपीएल के 13 मैच में से केवल 3 मैच जीते बाकी 10 में इसे हार का सामना करना पड़ा। इन हार के बाद रोहित की टीम पॉइंट टेबल के सबसे नीचे स्थान पर है।