थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: भारतीय चुनाैती ढेर शुरुआत में ही

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

बैंकॉक। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का इस साल निराशाजनक प्रदर्शन थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी जारी रहा और कोई भी खिलाड़ी अपने पहले दौर की बाधा पार नहीं कर सके। पुरुष एकल में जहां किदांबी श्रीकांत, समीर वर्मा और एचएस प्रणॉय पहले ही दौर में बाहर हो गए तो वहीं महिला एकल में भी सायना नेहवाल भी हार गई और उनकी हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

5वीं सीड श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसर हिरेन राउतावेटो के हाथों पहले ही दौर में 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 14-21, 11-21 से हार झेलनी पड़ी। श्रीकांत को इस साल लगातार तीसरी बार किसी टूनार्मेंट के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो जाना पड़ा है। श्रीकांत इससे पहले, इंडोनेशिया मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स में भी पहले ही राउंड में हार गए थे।

[object Promise]

समीर को मलेशिया के ली जी जिया के खिलाफ 16-21,15-21 से हार का सामना करना पड़ा। प्रणॉय को मलेशिया के लिएव डारेन के खिलाफ 68 मिनट में 17-21, 22-20, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। महिला एकल में सायना को डेनमार्क की लिने होजमार्क के हाथों 47 मिनट में 17-21, 22-20, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *