[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टायबू ने कहा- आंख-हाथ संयोजन और मानसिक मजबूती धोनी के पास शानदार है
खेल

टायबू ने कहा- आंख-हाथ संयोजन और मानसिक मजबूती धोनी के पास शानदार है

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

हरारे। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान टटेंडा टायबू ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के पास विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की अलग तकनीक है, लेकिन उनका आंख-हाथ का संयोजन और मानसिक ताकत उन्हें वो बनाती है जो वो हैं। टायबू ने फैन प्ले स्पोटर्स रूलर ‘इनसाइड आउट बैग्स’ के यूट्यूब चैनल पर कहा, “पहली बार जब मैंने धोनी को देखा था, अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो.. वह इंडिया-ए की टीम से खेल रहे थे। मुझे लगा था कि दिनेश कार्तिक, धोनी से ज्यादा नैसर्गिक खिलाड़ी थे। और कीपिंग में वो ज्यादा स्वाभाविक हैं। बल्लेबाजी में भी वो ज्यादा स्वाभाविक हैं।”

उन्होंने कहा, “धोनी जिस तरह से अपने हाथ रखते हैं वो अलग है, वे अपने हाथ एक साथ नहीं रखते हैं, जैसे रखे जाते हैं, दोनों छोटी उंगलियां चिपकाकर। जब वो गेंद को पकड़ते हैं तो उनके हाथ हमेशा ऐसे नहीं रहते।”

उन्होंने कहा, “लेकिन वो हमेशा गेंद को पकड़ने में और तेजी से अपने पास लाने में सफल होते हैं जो एक अलग तकनीक है..जो काफी अलग।”

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, “यही बात उनकी बल्लेबाजी में भी लागू होती है.. उनकी अलग तकनीक है, उनके आंख-हाथ का संयोजन शानदार है। लेकिन मुझे लगता है कि सिर्फ आंख-हाथ का संयोजन नहीं, बल्कि उनकी मानसिक ताकत भी है।”

जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि ट्रेनिंग कैसे करनी है इसे लेकर उन्होंने भारत के महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से काफी कुछ सीखा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article स्कूलों को देनी ही होगी ट्यूशन फीस, बस भाड़ा व अन्य शुल्क नहीं लेंगे अभी
Next Article WEST BENGAL : “बंद कीजिए गरीबों के हक पर राजनीति करना : शाह

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?