West Indies vs India:151 पर लुढ़की वेस्टइंडीज भारत ने दर्ज की जीत, जानें दमदार प्लेयर, अर्धशतक

admin
By admin
2 Min Read

West Indies vs India: बीते दिन भारत और वेस्टइंडीज़ के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ और भारत ने तीन मैच की वन डे सीरीज में दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। कल के मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 351 रन (पांच विकेट गवाकर) का लक्ष्य रखा। भारत के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम 35 ओवर में ऑल आउट हो गई। अगर रनों की बात करें तो भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराया क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम 151 रन बनाकर धराशायी हो गई। 

दमदार प्लेयर्स –

भारत की तरफ से शुभमन गिल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और संजू सैमस ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाई। उनके बेहरीन प्रदर्शन की वजह से भारत ने 351 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज के सामने रखा। वही शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव ने ताबड़तोड़ विकेट चटकाए और वेस्टइंडीज की टीम के पसीनें छुड़ा दिए। 

किसने लगाया अर्धशतक-

कल के मैच में किसी एक खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं लगाया। क्योंकि कल भारतीय टीम में अर्धशतक की बरसात हुई है और इन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ा –

ईशान किशन
शुभमन गिल
संजू सैमसन 
हार्दिक पांड्या

प्लेयर ऑफ़ द मैच- शुभमन गिल
प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़- ईशान किशन 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *