[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » युवराज सिंह भड़के BCCI पर, बोले- धोखा मिला करियर के अंतिम क्षणों में…
खेल

युवराज सिंह भड़के BCCI पर, बोले- धोखा मिला करियर के अंतिम क्षणों में…

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

युवराज सिंह भड़के BCCI पर, बोले- धोखा मिला करियर के अंतिम क्षणों में…

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बीसीसीआई (BCCI) पर एक बार फिर निशाना साधा है. युवराज सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए इंटरव्यू में कहा है कि बीसीसीआई (BCCI) ने आखिरी समय में उनके साथ अनप्रोफेशनल बर्ताव किया. युवी वने आगे ये भी अपने बयान में बताया है कि जो सहवाग और हरभजन सिंह के साथ किया गया वैसा ही बर्ताव मेरे साथ बीसीसीआई ने किया. 2011 वर्ल्डकप में अपने परफॉर्मेंस से भारत के विश्व विजेता बनाने वाले युवराज ने 2019 के जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. 2011 वर्ल्डकप (2011 वर्ल्डकप) में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब पाने वाले युवराज सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में ऐसा ही होता है. सहवाग, जहीर और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ बीसीसीआई ऐसा कर चुका है. उनके आखिरी समय के करियर में बीसीसीआई ने उन्हें भी इसी तरह से टीम से बाहर कर दिया था.

बता दें कि युवी 2012 के बाद से वनडे टीम में नियमित तौर पर शामिल नहीं हो पाए थे. यही कारण 2015 वर्ल्डकप में उन्हें शामिल नहीं किया गया था. गौरतलब है कि युवी ने 2014-15 के रणजी सीजन में शानदार परफॉर्मेंस किया था और 3 शतकीय पारी खेली थी. इन सबके बाद भी युवी को फिर से भारतीय टीम का नियमित सदस्य नहीं माना गया. इस दौरान वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे थे. यहां तक कि उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि वो 2019 वर्ल्डकप की तैयारी कर रहे हैं और 2019 का वर्ल्डकप खेलना चाहते हैं. इसके अलावा युवराज सिंह यो-यो टेस्ट में भी सफल रहे लेकिन भारतीय टीम में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. युवराज सिंह ने 2017 में आखिरी बार भारतीय वनडे टीम में वापसी की थी.

युवराज ने अपने करियर में 304 वनडे मैच खेले और इस दौरान 8701 रन बनाए. वनडे में युवराज ने 111 विकेट लेने का कमाल भी किया. 58 टी20 मैचों में उन्होंने 1177 रन बनाए और 28 विकेट लिए. युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच में भी हिस्सेदारी ली थी. इंटरव्यू में युवराज सिंह ने माना कि अपने करियर में वो टेस्ट में अच्छा नहीं कर पाए जिसका उन्हें अफसोस रहेगा.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article होंठ पर चोट खा बैठा विकेटकीपर गेंद पकड़ने की कोशिश में, अंपायर ने गेंद को किया सेनेटाइज
Next Article मास्क नहीं पहनने पर यूपी में बकरी गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?