साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम ने सेंचुरियन में जारी आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 5-1 से खत्म करना चाहेगी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। भुवनेश्वर कुमार को आराम देते हुए शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में चार बदलाव हुए हैं। क्रिस मोरिस सहित फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर और ख्या जोंडो की वापसी हुई है।
India Vs South Africa: लाइव अपडेट
33.5 ओवर: ख्या जोंडो का अर्धशतक पूरा। जोंडो के इंटरनेशनल करियर का यह पहला अर्धशतक है। जोंडो ने 66 गेंदों पर यह हाफ सेंचुरी लगाई। 34 ओवर के बाद स्कोर- 143/6
– 33.3 ओवर: कुलदीप यादव ने क्रिस मोरिस को भेजा पविलियन। क्रिस मोरिस 4 रन बनाकर आउट। अब बल्लेबाजी के लिए एंडिले फेहुलकवायो आए हैं।
– 33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 139/5. ख्या जोंडो 48 और क्रिस मोरिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– 31.2 ओवर: बेहरदीन 1 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का बने शिकार, दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका। अब बल्लेबाजी के लिए क्रिस मोरिस आए हैं।
नौकरी नहीं करने वाले युवाओं को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात
WICKET | Thakur gets his 3rd wicket and it’s Behardien who has to go following a brilliant catch from Bumrah at deep third man. SA 136/6 #SAvIND #MomentumODI
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) February 16, 2018
– 31 ओवर के बाद स्कोर- 136/4
– 30.3 ओवर: जसप्रीत बुमराह ने दिया दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका। हेनरिक क्लासेन 40 गेंदों पर 22 रन बनाकर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हुए। इस मैच में बुमराह की यह पहली सफलता है। अब बल्लेबाजी के लिए फरहान बेहरदीन आए हैं। ख्या जोंडो 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 116/3. जोंडो 44 और क्लासेन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोंडो ने 54 गेंदों की पारी में अब तक दो छक्के और तीन चौके लगाए हैं।
– 21 ओवर के बाद स्कोर- 106/3
– 20.5 ओवर: डिविलियर्स (30) बोल्ड। युजवेंद्र चहल ने लिया विकेट। डिविलियर्स ने 34 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन आए हैं।
20.5. WICKET | Chahal bowls AB out for 30. SA 105/3. Next in, Klaasen #SAvIND #MomentumODI
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) February 16, 2018
– 19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 100/2. जोंडो 36 और डिविलियर्स 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वें ओवर में जोंडो ने 2 छक्के लगाए।
– 18.2 ओवर: युजवेंद्र चहल की गेंद पर जोंडो को फील्ड अंपायर ने LBW करार दिया। हालांकि, रिव्यू के इस्तेमाल के बाद टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि जोडों आउट नहीं हैं। इसके बाद अगले ही गेंद पर जोंडो ने छक्का लगाया।
DRINKS Break | Proteas gaining some momentum, current partnership between de Villiers and Zondo 45 runs. SA 88/2 in 18 overs #SAvIND #MomentumODI #ProteaFire pic.twitter.com/Do3GTyMmCf
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) February 16, 2018
– कुलदीप यादव द्वारा डाले गए 18वें ओवर में डिविलियर्स ने लगातार तीन चौके जमाए। 18 ओवर के बाद स्कोर- 88/2
– 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 59/2. जोंडो 12 और डिविलियर्स 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 55/2. डिविलियर्स 10 और जोंडो 9 रनों पर खेल रहे हैं।
– 12.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका के 50 रन पूरे।
– 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 44/2. डिविलियर्स 7 और जोंडो 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– 9.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका। शार्दुल ठाकुर ने ऐडेन मार्करम (24) को भेजा पविलियन। श्रेयष अय्यर ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए ख्या जोंडो आए हैं।
– दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 ओवर के बाद- 27/1. ऐडेन मार्करम 15 और डिविलियर्स 1 रन बनाकर क्रीज पर।
– 6.3 ओवर: भारत को पहली सफलता। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर हाशिम अमला (10) विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच हुए। अब एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
– चौथा ओवर मेडन रहा। यह ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 13/0
– जसप्रीत बुमराह ने डाला दूसरा ओवर। दो ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 9/0. हाशिम अमला 1 और कप्तान ऐडेन मार्करम 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– पहले ही ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर ऐडेन मार्कराम ने जड़ा चौका। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 8/0
– दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला और ऐडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर डाल रहे हैं पहला ओवर।
– आखिरी वनडे के लिए ये है भारतीय टीम…
#TeamIndia Playing XI for the 6th and final ODI. Shardul Thakur comes in place of Bhuvneshwar Kumar #SAvIND pic.twitter.com/qJuA4HMEXu
— BCCI (@BCCI) February 16, 2018
Captain @imVkohli wins the toss and elects to bowl first in the 6th ODI #SAvIND pic.twitter.com/Blj3xyuTpt
— BCCI (@BCCI) February 16, 2018
– विराट कोहली ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
– दूसरे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 118 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। 119 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 20.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
– सुपर स्पोर्ट पार्क ग्राउंड पर आखिरी मैच 4 फरवरी 2018 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
अमेरिका की चेतावनी, छोटे देशों को धमकाने की कोशिश ना करे चीन
– इस ग्राउंड पर पहला मैच 11 दिसंबर 1992 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से मात दी थी।
– भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी वनडे सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर होगा।
दोनों टीमें :
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका : ऐडेन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स, ख्या जोंडो, फरहान बेहरदीन, हेनरिक क्लासेन, क्रिस मोरिस, एंडिले फेहुलकवायो, इमरान ताहिर, मोर्ने मोर्कल, लुंगी एंगिडी।