Home खेल Rohit Sharma Crying: रोहित- सिराज का रोना देख आँखों में आएंगे आंसू

Rohit Sharma Crying: रोहित- सिराज का रोना देख आँखों में आएंगे आंसू

5
0

Rohit Sharma Crying: कल का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी जीत का जश्न मना रही थी। आतिशबाजी हो रही थी। मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पीली जर्सी में झूम रही थी। वही दूसरी तरफ मैदान पर मायूसी छाई थी।

भारतीय प्लेयर्स की आंखें नम थीं। सभी हताश-निराश मन से ऑस्ट्रेलिया की टीम को बधाई दे रहे थे। अपने गम को छुपाने की कवायद जारी थी। आँखे नम थीं और सभी किसी भी हाल में मैदान से बाहर जाना चाहते थे। आंसू रोकने की हर सम्भव कोशिश की गई।

लेकिन कुछ प्लेयर्स मैदान पर ही फूटफूट कर रोने लगे। उनकी नम आँखें देख भारतीय टीम के फैंस का दिल पिघल गया और सभी की आँखों में आंसू आ गए। वही अब सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के होनहार खिलाड़ियों का खूब हौसला बढ़ाया जा रहा है। फैंस रोहित और सिराज के आंसू देखकर दुखी हैं। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 

रोहित शर्मा अपना गम छिपाने की पूरी कोशिश करते हैं। वह जल्द से जल्द पवेलियन की तरफ बढ़ते हैं। उनका चेहरा लाल पड़ चुका होता है। वह आंसू रोके हुए जल्दी-जल्दी आगे बढ़ते हैं और अंत में उनकी ऑंखें नम हो जाती हैं। सिराज जिन्होंने भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह मैदान पर टूट गए। वह सबके सामने ही फुट-फुट कर रोने लगे। बुमराह उनको चुप करवा रहे थे। कई लोगों उनका साहस बंधवाने में जुटे थे। लेकिन सिराज स्वयं को नहीं रोक पाए। वह मैदान पर ही रोने लगे। 





सिराज के अलाव किंग कोहली ने अपनी चेहरा कैप से छुपाया। वह अनुष्का को गले लगाकर भावुक हो गए। उनकी हालत काफी खराब थी। उनके चेहरे पर गम की लकीरें दिख रहीं थीं। टीम इंडिया की हार से पूरा देश दुखी था लेकिन अपने चैम्पियंस के साथ सब एकजुटता के साथ खड़े हुए। 

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।