प्रदेशआने से लालकुआं के युवक की मौत अंत्येष्टि कर परिजनों व ग्रामीणों...

आने से लालकुआं के युवक की मौत अंत्येष्टि कर परिजनों व ग्रामीणों को ले जा रही बस की चपेट में

[object Promise]

लालकुआं : वकाठगोदाम के चित्रशिला घाट पर किच्छा निवासी ग्रामीण की अंत्येष्टि कर परिजनों व ग्रामीणों को ला रही बस की चपेट में आने से लालकुआं निवासी युवक की मौत हो गई और उसके दो अन्य साथी जख्मी हो गए। बताया जा रहा है हादसे में मारे गए युवक की दो माह बाद शादी होने वाली थी। वह पौड़ी गढ़वाल जनपद का मूल निवासी था।

सोमवार को किच्छा के पंतपुरा निवासी 75 वर्षीय देवेश पंत की मौत हो गई थी। परिजन यहां रानीबाग चित्रशिला श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर सोमवार दोपहर को प्राइवेट बस संख्या यूके 6 पीए 0691 से किच्छा लौट रहे थे। इसी बीच लालकुआं मेन बाजार में बाइक संख्या यूके 04 एल 5134 बस की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे लालकुआं के वार्ड नंबर एक निवासी रविंद्र ध्यानी (मूल निवास ग्राम दंगल, जिला पौड़ी गढ़वाल) का सिर बस के पहिये के नीचे आ गया। जिससे सिर बुरी तरह पिचक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 आपात एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा, जहां चिकित्सकों ने रवींद्र को मृत घोषित कर दिया।

बाइक पर सवार लालकुआं निवासी दलीप रावत व हल्दूचौड़ निवासी हिमांशु को हल्की चोट आई हैं। पुलिस ने बस और बाइक कब्जे में ले लिया। साथी युवकों के अनुसार मृतक रवींद्र ध्यानी सिडकुल की मिंडा कंपनी में कार्यरत था तथा यहां वार्ड नंबर एक में किराये पर रहता था। उसका साथी दिलीप रावत भी पौड़ी गढ़वाल का मूल निवासी है। बताया जा रहा है कि रवींद्र ध्यानी की दो माह बाद शादी होने वाली थी। इससे पूर्व ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories