आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में लड़ेगी विधानसभा चुनाव: सीएम केजरीवाल

admin
By admin
1 Min Read

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में लड़ेगी विधानसभा चुनाव: सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा हमने उत्तराखंड में सर्वे कराया, उसमें 62 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हमें उत्तराखंड में चुनाव लड़ना चाहिए, तब हमने तय किया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख मुद्दे हैं।

दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीजेपी) से लोगों की उम्मीद खत्म हो चुकी है, AAP से लोगों की उम्मीद है और चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है। उत्तराखंड में फरवरी 2022 में जो विधानसभा चुनाव होंगे उसमें सभी सीटों पर आम ​आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *