चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को लोगों से उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए कहा जिन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि आज 71वें गणतंत्र दिवस पर, आइए उन लोगों को धन्यवाद देने के लिए एक मिनट का समय निकाले जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और संविधान को अपनाने के साथ हमारे देश को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाया। उन्होंने कहा कि आइए, हम अपने महान राष्ट्र के इन मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लें।
स्वतंत्रता सेनानियों को एक मिनट का समय निकालकर करें याद: अमरिंदर सिंह
[object Promise]