तेजप्रताप काउंटिंग शुरू होते ही बोले- ‘तेजस्वी भवः बिहार’

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

बिहार चुनाव के लिए आज मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होते ही लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को लेकर बड़ा ट्वीट किया है। तेज प्रताप ने ट्वीट किया तेजस्वी भव: बिहार। आपको बता दें कि लगातार तेज प्रताप तेजस्वी को सीएम बनाने की वकालत करते रहे हैं। खुद को अर्जुन और तेजस्वी को कृष्ण बताते हैं।

राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। कुछ दिनों पहले अधिकांश एग्जिट पोल में जदयू-भाजपा गठबंधन की पराजय और राजद नीत महागठबंधन की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 31 वर्षीय तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *