[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » BIHAR ASSEMBLY ELECTION : तैयारियां शुरू की LJP ने, बनाई सात सदस्यीय मसौदा समिति
प्रदेश

BIHAR ASSEMBLY ELECTION : तैयारियां शुरू की LJP ने, बनाई सात सदस्यीय मसौदा समिति

admin
Last updated: April 18, 2026 9:38 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव होने में अभी आठ महीने से ज्यादा का वक्त बचा हुआ है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) इस तैयारी में सबसे आगे दिख रही है। लोजपा ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए सात सदस्यों की एक समिति बनाई है जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी।

पार्टी की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मसौदा समिति का गठन किया है जो बिहार के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। समिति में पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान समेत सात सदस्य हैं। समिति में अब्दुल खालिक, प्रिंस राज, एस.के. वाजपेयी, सौरभ पांडे, शाहनवाज कैफी और राजू तिवारी शामिल हैं।

यह समिति राज्यभर का दौरा करेगी और पार्टी कैडर से बातचीत कर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। ध्यान रहे कि लोजपा ने 2015 का विधानसभा चुनाव राजग के साथ गठबंधन में लड़ा था। लोजपा को गठबंधन में 42 सीटें मिली थीं। उस समय राजग में लोजपा के अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी शामिल थे।

इस बीच लोजपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लोजपा ने राज्य में उन 119 सीटों की पहचान की है, जहां भाजपा और जद-यू दोनों ही कमजोर हैं। जानकारी मिली है कि ये सभी सीटें ऐसी हैं, जहां जद-यू या भाजपा को जीत हासिल नहीं हुई थी। पार्टी को लगता है कि इनमें से 54 सीटें ऐसी हैं, जिन पर पार्टी जीतने की स्थिति में है। जबकि 22 सीटें ऐसी हैं, जहां कांटे का मुकाबला हो सकता है। जिन 119 सीटों पर पार्टी की नजर है, उनके लिए उम्मीदवारों को चिह्न्ति करने का काम भी शुरू हो चुका है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए CM मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार संकल्पित: ज्ञान चंद गुप्ता
Next Article हनुमानगढ़ में पोल से जा टकराई टायर फटने से कार, 4 लोगों की मौत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?