प्रदेशबिहार : NPR-NRC पर की JDU से बर्खास्त प्रशांत किशोर ने नीतीश...

बिहार : NPR-NRC पर की JDU से बर्खास्त प्रशांत किशोर ने नीतीश की तारीफ

बिहार : NPR-NRC पर की JDU से बर्खास्त प्रशांत किशोर ने नीतीश की तारीफ

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर अपनी बात पर बने रहने के लिए धन्यवाद दिया है।

किशोर ने हालांकि बिहार के हित और सामाजिक सद्भाव से जुड़े मुद्दे पर काम करने की जरूरत भी बताई है। प्रशांत किशोर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, एनपीआर, एनआरसी पर अपनी बात पर बने रहने के लिए नीतीश कुमारजी धन्यवाद। लेकिन इससे आगे बड़े मुद्दे हैं जो बिहार के हित और हमारे आस-पास सामाजिक सद्भाव से जुड़े हैं।

हम सिर्फ आशा कर सकते हैं कि आप अपने अंतर्मन की आवाज के प्रति सचेत रहेंगे और इन दोनों मुद्दों पर खड़े रहेंगे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने तथा एनपीआर को एक संशोधन के साथ 2010 के प्रारूप पर लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर जदयू में रहते हुए नीतीश पर सीएए को समर्थन दिए जाने को लेकर निशाना साध रहे थे। इसके बाद किशोर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। कुछ दिन बाद पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पिछलग्गू तक कह दिया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories