ध्वनिमत से पारित राजस्थान विनियोग (संख्या-1) विधेयक 2020

admin
By admin
1 Min Read

ध्वनिमत से पारित राजस्थान विनियोग (संख्या-1) विधेयक 2020

जयपुर। राजस्थान राज्य विधानसभा ने बुधवार को राजस्थान विनियोग (संख्या-1) विधेयक 2020 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विधेयक को सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया।

वित्तीय वर्ष 2019-2020 की विभिन्न सेवाओं के लिए राज्य की समेकित निधि में से कतिपय और राशियों के संदाय की मांगवार विवरण प्रस्तुत करने के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया। धारीवाल ने बताया कि विधेयक के पारित हो जाने के बाद विनिर्दिष्ट राशियों से अनधिक और कुल मिलाकर 29,37,12,62,000 रुपए (दो हजार नौ सौ सैंतीस करोड़ बारह लाख बासठ हजार रुपए) की राशियां संदत्त और उपयोजित की जा सकेंगी।

Share This Article