प्रदेशसीएम अशोक गहलोत ने दी प्रस्तावों को मंजूरी, अभियोजन अधिकारी, लोक अभियोजक...

सीएम अशोक गहलोत ने दी प्रस्तावों को मंजूरी, अभियोजन अधिकारी, लोक अभियोजक सहित अन्य संवर्ग के 61 नए पद सृजित

सीएम अशोक गहलोत ने दी प्रस्तावों को मंजूरी, अभियोजन अधिकारी, लोक अभियोजक सहित अन्य संवर्ग के 61 नए पद सृजित

जयपुर। राज्य सरकार ने अभियोजन विभाग तथा विभिन्न जिलोें के अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों में अभियोजन अधिकारी, लोक अभियोजक सहित विभिन्न संवर्ग के 61 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्त विभाग के प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया है।

सीएम गहलोत द्वारा स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार, अभियोजन विभाग में सृजित नवीन न्यायालयों में अभियोजन की पैरवी के लिए अभियोजन अधिकारी के 11 पद, सहायक अभियोजन अधिकारी के 3 पद, वरिष्ठ सहायक के 11 पद, कनिष्ठ सहायक के 5 पद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 16 पदों सहित कुल 46 नवीन पद सृजित किए गए हैं। इन पदों के सृजन से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 3.04 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करना होगा।

इसी प्रकार, नागौर के मकराना, दौसा के महुआ, सीकर के लक्ष्मणगढ़ एवं दांतारामगढ़ तथा भीलवाड़ा के गंगापुर में अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों में अधिवक्ता संवर्ग के अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक के 5 पद, क्लर्क ग्रेड-2 के 5 पद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5 पद सहित कुल 15 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया है। साथ ही, इन नए न्यायालयों में कार्यालय व्यय के लिए 1.64 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories