रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि कानून बिल को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ये बिल सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने और किसानों को लूटने के लिए लाई है। इसका एक उदाहरण प्याज की कीमत है जो तीन महीने पहले 40 रुपये थी वो आज 85 रुपये तक है।
अभी पंजाब में कानून के विरोध में बिल लाया गया है और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बिल लाने वाली है और राजस्थान में भी ये कदम उठाया जाएगा।