ताली-थाली बजाकर विकासनगर में किया गया प्रदर्शन, कहा- किसानों की नहीं सुन रही केंद्र सरकार

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

विकासनगर। देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को नगर में राहुल-प्रियंका गांधी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन के सामने ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उनका कहना है कि आज अन्नदाता परेशान हैं और आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात को नहीं सुन रही है।

विकासनगर में कार्यकर्ता तिलक भवन के सामने एकत्र हुए और उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी के बाद जोर-जोर से थाली बजाकर लगभग आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना भगाने के लिए थाली बजवाई थी, लेकिन कोरोना तो नहीं भागा। पर सरकार ने कृषि कानून को किसानों पर थोप दिया। इस कानून से देश का अन्नदाता परेशान है और आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही। आज किसान आंदोलन को 17 वां दिन है, ठंड के मौसम में किसान बारिश में भीग रहे हैं।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता 14 दिसंबर के किसान आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करेंगे। अगर सरकार कृषि कानून को वापस नही लेती तो कार्यकर्ता दिल्ली कूच को भी तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महासचिव भास्कर चुग, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिलाध्यक्ष शुभम भटनागर, यूथ विंग जिलाध्यक्ष वीरेश चौहान, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव सोनिया जीना, महेंद्र मित्तल, सोम दत्त जाटव, सुरेश तोमर, अफजल बेग, बबिता चौहान, इरशाद अहमद, सुमन कुमार, संदीप सिंह आदि शामिल रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *