IMD ने जारी किया अलर्ट, आने वाले दिनों में भारत के इन राज्यों में बारिश और आंधी के आसार

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद राजधानी क्षेत्र में अब मौसम एकदम साफ हो गया है। सुबह, शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप रहती है, जिसके कारण लोगों को राहत मिली हुई है। वहीं, देश के दूसरे राज्यों की बात करें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों में सात फरवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए मौसम बुलेटिन के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 6 और 7 फरवरी को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

आइएमडी ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत दक्षिण असम और पड़ोस में निचले क्षोभ मंडल स्तर पर और एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ में होता है, जो कि इन क्षेत्रों में बहुत अधिक गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में छाए बादल

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह अच्छी धूप निकली, लेकिन शाम को बादल छा गए। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *