कांग्रेस के बागी विधायकों को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने दिया 15 मार्च तक पेश होने का नोटिस

admin
By admin
2 Min Read

कांग्रेस के बागी विधायकों को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने दिया 15 मार्च तक पेश होने का नोटिस

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीति सियासत तेज हो गया है। इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के बागी विधायकों को 15 मार्च तक पेश होने का नोटिस दे दिया है। आपको बताते जाए कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों को 15 मार्च से पहले पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है। वहीं 13 बागी विधायकों को पहले 13 मार्च को शाम 5 बजे पेश होने का नोटिस दिया गया था, उन्हें 15 मार्च को शाम 5 बजे तक पेश होने का और समय दे दिया है।
22 विधायकों ने सौंपा इस्तीफा…

आपको बताते जाए कि मध्य प्रदेश में सियासी नाटक जारी है। कांग्रेस के 22 विधायकों ने बागी तेवर अपनाकर विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। यह विधायक भारतीय जनता पार्टी की सरकार वाले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रुके हुए हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर बंधक विधायकों को छुड़ाने की मांग की थी। कमलनाथ ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट कराने की जानकारी देते हुए कहा था कि ऐसा तभी संभव है, जब बंधक बनाए गए 22 विधायकों को रिहा किया जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *