[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मध्यप्रदेश : 106 विधायकों की BJP ने राजभवन में कराई परेड, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा भाजपा की याचिका पर सुनवाई
प्रदेश

मध्यप्रदेश : 106 विधायकों की BJP ने राजभवन में कराई परेड, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा भाजपा की याचिका पर सुनवाई

admin
Last updated: April 18, 2026 9:35 am
admin
Share
SHARE

मध्यप्रदेश : 106 विधायकों की BJP ने राजभवन में कराई परेड, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा भाजपा की याचिका पर सुनवाई

भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमत परीक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की गई है। इस पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी। दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 106 भाजपा विधायकों की परेड राज्यपाल लालजी टंडन के आवास पर कराई गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 106 विधायकों की राज्यपाल के सामने परेड करवाई और समर्थन की सूची सौंपी है।

इस दौरान राज्यपाल टंडन ने विधायकों को भरोसा देते हुए कहा कि वह संविधान के अनुसार कार्रवाई करेंगे। विधायकों के अधिकारों का हनन नहीं होगा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी ओर से कहा गया कि हमने राज्यपाल को सूचित किया कि आपके आदेश का पालन नहीं हुआ है।
राज्यपाल से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कमलनाथ की सरकार अल्पमत में है। इसलिए वे रणछोड़ बन रहे हैं। कमलनाथ सरकार टाइम काटू बन गई है। अस्थिर सरकार भी कोरोना से नहीं बचा सकता है।

इससे पहले मध्य प्रदेश में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट नहीं हाे पाया है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन के अभिभाषण के बाद विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। बजट सत्र स्थगित करने को कारण काेरोना वायरस बताया गया है। अब कमलनाथ सरकार को 26 तक अपनी सरकार बचाने का समय मिल गया है।

-भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के राजभवन पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे राज्यपाल से अच्छे संबंध हैं, हमने राजनीति पर कोई बात नहीं की।
इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को लिखे पत्र में मौजूदा परिस्थितियों में फ्लोर टेस्ट कराए जाने को अलोकतांत्रिक बताया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article MP LIVE: नहीं होगा आज फ्लोर टेस्ट, 26 मार्च तक स्पीकर प्रजापति ने विधानसभा सत्र किया स्थगित
Next Article 113 हुई काेरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या,राजस्थान में एक को दबोचा कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?