नया कृषि कानून: राज्यव्यापी चक्का जाम को लेकर माले कार्यकर्ता सड़क पर उतरे…

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

पटना/ आरा। सीपीआइ-माले पार्टी कार्यकर्ता शनिवार की सुबह से सड़क पर उतर गए हैं। आरा बस स्टैंड के समीप ही आरा-पटना राजमार्ग को जाम कर दिया है। सड़क जाम का नेतृत्व तरारी के भाकपा-माले विधायक सुदामा प्रसाद कर रहे है।

तीनों कृषि कानून वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान के सरकारी खरीद की गारंटी देने और प्रस्तावित बिजली बिल 2020 वापस लेने की  मांग कर रहे है। सड़क जाम से  वाहनों की लम्बी कतार लग गई है।

सुबह आठ बजे से ही सड़क पर उतर गए हैं बंद समर्थक

पूर्व से आहूत राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन के तहत भाकपा -माले के कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से ही सड़क पर उतर गए हैं। पार्टी का झंडा व बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे है। किसानों से वार्ता को दिखावा बता रहे हैं। साथ ही तीनों कृषि कानून वापस लेने,न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान के सरकारी खरीद की गारंटी देने और प्रस्तावित बिजली बिल 2020 वापस लेने की  मांग  को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। आंदोलन में माले विधायक सुदामा प्रसाद के अलावा पार्टी नेता क्यामुद्दीन अंसारी,दिलराज प्रीतम, अमित बंटी व गोपाल प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर जाम हटाने के प्रयास में लगी हुई है।

धरहरा पुल से जीरो माइल तक लंबा जाम

बस स्टैंड के पास सड़क जाम के चलते आरा-पटना राजमार्ग पर वाहनों का परिचालन शनिवार की सुबह से बंद हो गया है।धरहरा से लेकर जीरो माइल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम के चलते आरा-सासाराम व आरा-मोहनिया हाईवे भी प्रभावित हो गया है। लंबी दूरी की बसें भी जाम में फंसी हुई हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *