[object Promise]
जयपुर । राजस्थान में 3 राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को मतदान होना है। इससे पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायक पहले ही एक पंचतारा होटल में एकजुटता का संदेश देने के नाम पर लुत्फ उठा रहे है. वहीं भाजपा ने भी अपने विधायकों को प्रशिक्षण देने के नाम पर एक फाइव स्टार होटल में ठहराया है। लेकिन दोनों ही पार्टियों आरोप-प्रत्यारोप के जरिये एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है। भाजपा ने खुद को संस्कारवान पार्टी बताया है, और कहा कि भाजपा के लिए सिर्फ राष्ट्र सर्वोपरि है। जबकि कांग्रेस पार्टी के लिए कहा कि कांग्रेस विधायकों के लिए बाड़ेमंदी की मस्ती सर्वोपरि है। ताजा पोस्टरवार आरोप में एक तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया शहीद की अर्थी को कंधा दे रहे है, तो दूसरी तरफ कांग्रेसी विधायकों के क्रिकेट खेलते हुए फोटोग्राफ है।
