हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह का निधन, राहुल गांधी ने जताई संवेदना

0
10

[object Promise]

चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने चार बार हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था और एक बार राज्य सभा के लिए भी चुने गए थे। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता हैं। निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंचकर संवेदना जताई है।

आपको बताते जाए कि शमशेर सिंह ने 1967, 1977, 1982 और 1991 में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वह 2001 में कैथल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी चुने गए। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में विपक्षी पार्टी के नेता के रूप में भी काम किया था।