राजस्थान: 7 लोगों की कार-ट्रक की भिड़ंत में मौत,जताई CM अशोक गहलोत ने संवेदना

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

जयपुर। चूरू जिले के सालासर इलाके में नेशनल हाईवे-58 पर कार और ट्रक की भिड़ंत में सात लाेगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीषण हादसे पर दुःख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार 8 लोग रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की भिड़ंत ट्रक से सालासर इलाके के नेशनल हाईवे-58 पर हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कार में सवार सात लोगों ने दम तोड़ दिया है। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। ज़ोरदार भिड़ंत होने की वजह से कार सवार लोग क्षतिग्रस्त वाहन में बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना मिलने पर सालासर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘चूरू में सालासर फतेहपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत का पता चलने पर गहरा दुख हुआ है। मृतकों परिजनों को मेरी संवेदनाएं। उन्हें करने की ईश्वर शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’

[object Promise]

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *