[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का विधानसभा सत्र बुलाने से फिर इंकार, लौटाई गहलोत सरकार की फाइल
प्रदेश

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का विधानसभा सत्र बुलाने से फिर इंकार, लौटाई गहलोत सरकार की फाइल

admin
Last updated: April 18, 2026 9:33 am
admin
Share
SHARE

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का विधानसभा सत्र बुलाने से फिर इंकार, लौटाई गहलोत सरकार की फाइल

जयपुर:  राजस्थान की राजनीति (Rajasthan Political Crisis)  में ऐसा लग रहा है कि राज्यपाल कलराज मिश्र  (Governor Kalraj Mishra) और सीएम अशोक गहलोत  (CM Ashok Gehlot) के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए सीएम अशोक गहलोत के प्रस्ताव पर फिर से मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। राज्यपाल की ओर से प्रस्ताव की फाइल कुछ सवाल उठाए गए हैं। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की ओर से शनिवार की रात को प्रस्ताव भेजा गया था कि 31 जुलाई से विधानसभा का सत्र बुलाया जाए.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले हफ्ते से ही विधानसभा बुलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह गवर्नर से कई बार मिल चुके हैं। वहीं दबाव बनाने के लिए वह बीते शुक्रवार को अपने विधायकों को लेकर भी राजभवन पहुँचे थे। यहाँ उनके साथ पहुँचे विधायकों ने राजभवन के अंदर गहलोत के समर्थन में नारे भी लगाए थे, जिसपर राज्यपाल ने गुस्सा दिखाया था। गहलोत ने अपने विधायकों को राजभवन की परेड पर ले जाने के पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि राज्यपाल ऊपरी दबाव में काम कर रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिर राज्यपाल से मिलने का फ़ैसला किया था। उन्होंने इसके पहले मीडिया से बातचीत में राज्यपाल के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘हम विधानसभा सत्र बुलाना चाहते हैं लेकिन हमें मौका नहीं दिया जा रहा है। राज्यपाल ऊपर से आ रहे दबाव के चलते राज्यपाल विधानसभा सत्र बुलाने का निर्देश नहीं दे रहे हैं।’  उन्होंने कहा, ‘ राज्यपाल ने जो शपथ ली है उस के हिसाब से काम करें वरना राजस्थान की जनता राजभवन का घेराव करेगी और हम कुछ नहीं कर पाएंगे।

बता दें कि गहलोत बस राज्यपाल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमलावर हो रहे हैं। रविवार को उन्होंने एक ट्वीट कर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस के अभियान ‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत गहलोत ने एक ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदीऔर उनकी पार्टी को सोचना पड़ेगा कि चुनी हुई सरकारों को गिराने का इरादा छोड़ें, तब जाकर लोकतंत्र मज़बूत होगा। नहीं तो आने वाला इतिहास किसी को माफ़ नहीं करेगा। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा कि ‘जो गलती करेगा उसे उसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article क्या प्रधानमंत्री सत्ता के लिए कुचल सकते हैं संवैधानिक परंपरा को? : कांग्रेस
Next Article कश्मीर में भंडाफोड़ हुआ आतंकी ठिकाने का, हथियार, गोला-बारूद जब्त

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?