खुलासा नहीं सेजल के सुसाइड करने के कारणों का, दाह संस्कार हुआ उदयपुर में

0
14

[object Promise]

उदयपुर। सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ फेम एक्ट्रेस सेजल शर्मा के सुसाइड के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चला है। एक दिन पहले शुक्रवार को सेजल का शव मुंबई में उसके फ्लैट में मिला था। मुंबई पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इस बीच सेजल का शव एम्बुलेंस के जरिये मुंबई से उदयपुर में सज्जनगर स्थित उनके निवास पर पहुंचा, जहां उनके रिश्तेदार व आस-पास के लोगों की भीड़ जमा थी। दोपहर में रानी रोड पर स्थित श्मशान में सेजल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेजल के भाई ने मुखाग्नि दी।

टीवी इंडस्ट्री भी हैरान : सेजल के सुसाइड के बारे में सुनकर पूरी टीवी इंडस्ट्री हैरान है। उनके कदम की वजह मानसिक तनाव को बताया जा रहा है। इस बारे में सेलिब्रिटी साइकेट्रिस्ट डॉक्टर युसूफ माचिसवाला का कहना है कि डिप्रेशन के मामले में भारत अब दुनिया की कैपिटल बन गया है।

उदयपुर की रहने वाली थीं सेजल: सेजल उदयपुर की रहने वाली थीं और साल 2017 में मुंबई आई थीं। यहां आने के बाद उन्होंने बहुत से ऑडिशन दिए और सीरियल करने से पहले उन्होंने कई ब्रांड के लिए एड भी किए। वे आमिर खान और हार्दिक पंड्या के साथ एड में नजर आ चुकी हैं। ‘दिल तो हैप्पी है जी’ से पहले सेजल ‘आजाद परिंदे’ वेब सीरीज में भी नजर आई थीं। बता दें कि सेजल से पहले कुशल पंजाबी, राहुल दीक्षित, प्रत्यूषा बनर्जी जैसे टीवी सेलेब्स भी तनाव की वजह से अपनी जान दे चुके हैं।