शिवराज विकास दुबे की गिरफ्तारी पर बोले- पाप माफ नहीं होंगे महाकाल की शरण में जाने से

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

भोपाल। कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक उसने यहां शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपये की रसीद भी कटवाई थी। विकास की गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्य प्रदेश पुलिस उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी।

उधर, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया है।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि विकास दुबे उस समय उज्जैन महाकाल मंदिर जा रहा था, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचाना। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जोर देने पर उसने अपनी पहचान कबूली। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *