[object Promise]
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता व पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनवा में ‘भाजपा की हार हुई है, कांग्रेस की नहीं।’ धर्मसोत ने मीडिया से कहा, “हम पहले भी जीरो पर थे और इस बार भी हम जीरो पर हैं। इसलिए यह हमारी हार नहीं है। यह भाजपा की हार है।”
कांग्रेस, 2015 की तरह, दिल्ली विधानसभा में अभी तक खाता नहीं खोल पाई है।
