51.93 करोड़ रुपए के तीन चेक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेंट

admin
By admin
1 Min Read

51.93 करोड़ रुपए के तीन चेक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेंट

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्य खनिज निगम, राज्य भण्डार निगम तथा रीको की ओर से इन निगमों में राज्य सरकार की अंश पूंजी पर लाभांश के रूप में कुल 51.93 करोड़ रुपए से अधिक के तीन चेक भेंट किए गए।

सीएम गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम, रीको तथा राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम की ओर से क्रमशः 38.77 करोड़ रुपए, 11.20 करोड़ रुपए और 1.96 करोड़ रुपए के चेक भेंट किए गए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार गोयल, रीको के चेयरमैन कुलदीप रांका, प्रबन्ध निदेशक आशुतोष ए.टी. पेडनेकर, प्रमुख शासन सचिव खान कुंजीलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *