जलक्रीड़ा नहीं कर पाएंगे इस Picnic Spot में पर्यटक, पर उठा सकेंगे रंग-बिरंगी लहरों का लुत्फ…

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

डोईवाला(देहरादून)। देहरादून में लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पर अब पर्यटक पहले की भांति जल क्रीड़ा का लुत्फ नहीं ले पाएंगे। इसके स्थान पर अब जल क्रीड़ा के लिए समीप बहने वाली रई नदी को विकसित किया जा रहा है, जबकि लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट अब अलग ही रंग में नजर आएगा। यहां पर्यटक म्यूजिकल फाउंटेन के साथ पानी की रंग-बिरंगी लहरों का आनंद ले पाएंगे।

लच्छीवाला पिकनिक स्थल को वन विभाग की कैंपा योजना के तहत नेचर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत अब पार्क में बच्चों के लिए खेलना का ग्राउंड, साइकिल ट्रैक, नेचर ट्रेल्स, कैनोपी वाक और म्यूजिकल फाउंटेन और रंगबिगरी फव्वारे लगाए जा रहे हैं। इन सब से पिकनिक स्थल एक नए रूप में नजर आाएगा। वहीं अब यहां पर बने पुराने प्राकृति स्रोत पर जल क्रीड़ा नहीं कर पाएंगे इसके लिए राई नदी में जल क्रीड़ा स्थल विकसित किया जा रहा है।

ब्रिटिश शासनकाल में अंग्रेजों ने लच्छीवाला को अपने मनोरंजन स्थल के लिए विकसित किया था। इसके समीप ही बहने वाली रई नदी पर ही जल क्रीड़ा के लिए स्थान हुआ करता था। बाद में यह जल क्रीड़ा स्थल लच्छीवाला में ही बन गए। मगर अब फिर से इस रई नदी में आधुनिक रूप से जल क्रीड़ा स्थल बनाए जा रहे हैं। यह स्थल आने वाले समय में पर्यटन के का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस योजना में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विशेष रूचि ले रहे हैं जिससे कार्य की प्रगति संतोषजनक है।

पिकनिक स्थल को वर्ष भर खुला रखने की है योजना 

वन संरक्षक शिवालिक पीके पात्रों ने बताया कि निर्माण कार्यों में एमडीडीए देहरादून व कैंपा से मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी तक निर्माण कार्य को पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस पिकनिक स्थल को वर्ष भर पर्यटकों के लिए खुले रखने की योजना भी है। जिससे वन विभाग के राजस्व में वृद्धि की जा सके।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *