यातायात प्रभावित पंजाब, हरियाणा में घने कोहरा से

admin
By admin
1 Min Read

[object Promise]

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाने से रेल और सड़क यातायात पर प्रभाव पड़ा। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हरियाणा का नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार, करनाल और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री, 8 डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि लुधियाना, पटियाला और फरीदकोट में क्रमश: 6.9 डिग्री, 8.1 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्से घने कोहरे में लिपटे हुए हैं जिससे खराब दृश्यता के कारण क्षेत्र में हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने अपने पूर्वानुमान में बुधवार तक पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर सामान्य से लेकर घना कोहरा छाने की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *