[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने
प्रदेश

विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने

admin
Last updated: April 18, 2026 9:37 am
admin
Share
SHARE

विद्यार्थियों को  लैपटॉप वितरित किए शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने

धर्मशाला। प्रदेश सरकार द्वारा श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अन्तर्गत 29 करोड़ 10 लाख व्यय करके प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के दसवीं व जमा दो के सत्र 2017-18 के 8800 व महाविद्यालयों के 900 मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क लैपटॉप दिए जा रहे हैं। यह जानकारी शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने शनिवार को शाहपुर में कांगड़ा व शाहपुर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 4 करोड़ 94 लाख रुपये व्यय करके 1648, जिसमें दसवीं के 923 व जमा दो के 725 मेधावी विद्यार्थियों को यह लैपटॉप दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से 2137 विद्यालयों में इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) प्रयोगशालाएं आरम्भ की गईं हैं। 1800 अन्य स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं आरम्भ करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। 873 स्कूलों में व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है। हिमाचल विद्यालय स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने वाला देशभर में दूसरा राज्य है।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किये। शहरी विकास मंत्री ने बच्चों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की।

शिक्षा विभाग जिला कांगड़ा से आए ओएसडी विजेंद्र चंदेल ने मुख्यातिथि व अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इसके उपरान्त शहरी विकास मंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को शीघ्र हल करने के आदेश सम्बंधित विभागों को दिए।

इस अवसर पर शाहपुर के प्रधानाचार्य राकेश, कुलभूषण, डीपी जितेन्द्र राय, प्रवक्ता बलजीत, दीपक अवस्थी, अश्वनी शास्त्री, प्रीतम चौधरी, बीआरसी देश राज, सुनील धीमान, राजीव शर्मा, एसएमएस कोटी, बागवानी अधिकारी संजीव कटोच, भाजपा महासचिव सतीश, रघुवीर सिंह,प्रेस सचिव मंजीत, राकेश मनु, एसडीओ अनीश ठाकुर, प्रवक्ता शमशेर सिंह, सुरिन्द्र गोस्वामी, हरवंश धीमान, नैनो देवी, शिक्षा विभाग से सुभाष रणोत, संदीप दीवान, जोगिंद्र, प्रवीण, कुलभूषण, बच्चों के अभिवावक, मेधावी छात्र छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जेल में एक कैदी ने की आत्महत्या फांसी लगाकर
Next Article पिछ्ले 5 वर्षों में भाजपा सरकार में जो भ्रष्टाचार पनपा, वह निरंतर बढ़ता जा रहा है: कुमारी सैलजा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?