[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मास्टरमाइंड डॉ केएल पटेल सहित 11 गिरफ्तार, STF को मिली जांच की जिम्मेदारी 
उत्तर प्रदेश

69000 शिक्षक भर्ती मामले में मास्टरमाइंड डॉ केएल पटेल सहित 11 गिरफ्तार, STF को मिली जांच की जिम्मेदारी 

admin
Last updated: April 19, 2026 12:20 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 69000 शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले पर कांग्रेस, सपा और बसपा यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गईं हैं। इसी बीच यूपी सरकार भी इस घोटाले पर एक्शन मोड में नज़र आ रही हैं। सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड डॉ केएल पटेल सहित 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

वहीं, मामले में डीजीपी एचसी अवस्थी ने मामले की जांच STF को सौंपने का आदेश दिया है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने आदेश जारी करते हुए यूपी सरकार को 37339 पदों को होल्ड करने का आदेश दिया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि सहायक शिक्षक भर्ती मामला में एक शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने तक़रीबन 11 लोगों को अरेस्ट किया है। ये गिरोह पंचम लाल आश्रम उच्चतर माध्यमिक स्कूल प्रयागराज के साथ मिलीभगत कर परीक्षार्थियों की गैर कानूनी ढंग से सहायता कर उनसे पैसे की वसूली करता था।

बताया कि यह पूरा मामला अब STF को सौंप दिया गया है। परीक्षा केंद्र को भविष्य में होने वाली किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए डिबार किया जाता है। उसके प्रबंधक और संबंधित स्टाफ जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस इस गिरोह के कई लोगों को अरेस्ट कर अब तक जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस का शिकंजा सफल अभ्यर्थियों पर भी कसने लगा है। पुलिस ने टॉपर सहित 2 अभ्यर्थियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस के रडार पर 50 से अधिक सफल अभ्यर्थी हैं। अभ्यर्थियों पर गिरोह को 8 से 10 लाख रुपए देकर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने का आरोप है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article VIDEO : गर्भवती सौतन मानसी शर्मा को बेगम शबाना ने बीच सड़क पर मारी गोली, शौहर जफर ने लाकर दी थी पिस्टल
Next Article चैयरमैन के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करते हुए सभासद व उनके प्रतिनिधि बैठे धरने पर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?