24 Inch Voter Of Jhansi : 24 इंच के मतदाता मां की गोद में मतदान करने पहुंचे मतदान केन्द्र

0
16

24 Inch Voter Of Jhansi :  यूपी में 14 सीटों के लिए सोमवार को मतदान सम्पन्न हो गया। इस चिलचिलाती धूप के बावजूद झांसी में सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह मतदान केन्द पर देखते बन रहा था। इसी बीच झांसी में एक मतदान केंद्र पर एक मां अपनी गोद में अपने 25 वर्षीय बेटे रवि को लेकर पहुची। इस 24 इंच के मतदाता (24 Inch Voter Of Jhansi )  को देखकर हर कोई चैंक गया। सभी के लिए कौतूहल का विषय बन गया। बरबस ही उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दिए।

मां मीना के अनुसार उनके बेटे की उम्र 25 साल है, लेकिन उनकी लंबाई महज 24 इंच है। पिछले मेयर के चुनाव में रवि ने पहली बार मतदान किया था. पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरी बार और अब इस लोकसभा चुनाव में यह अनोखा मतदाता तीसरी बार मतदान कर रहे थे। उनके पिता भोले कुशवाहा और माता का मीना कुशवाहा हैं। रवि के पिता कारपेंटर हैं और मां ने बेटे को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचाया। यह उनके लिए एक गर्व की बात है और उनकी उम्र के बावजूद वे नागरिक कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।