बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

[object Promise]

मुसाफिरखाना। 71वां गणतंत्र दिवस जिले में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र में जगह-जगह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।मुख्य समारोह का आयोजन आर-टेक स्किल डेवलपमेंट कंप्यूटर सेंटर पर सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया।आर-टेक स्किल डेवलपमेंट कंप्यूटर सेंटर के एमडी ज्वाला प्रसाद प्रजापति ने राष्ट्रध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।एमडी ने अपने भाषण में छात्र-छात्राओं और जिलेवासियों को गणतंत्र के औचित्य को समझाया। सेंटर में 71 वा गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आज हमारे देश को आजाद हुए 72 साल हो चुके हैं और हमें प्रगति की उस मंजिल तक पहुंचना है, जिसका सपना हमारे उन सेनानियों ने देखा था। हमें उनके आदर्शो पर चलते हुए देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना होगा। इस दौरान सेंटर के छात्र-छत्राओं अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया।और दीपक कोचिंग संस्थान गौरीगंज रोड मुसाफिरखाना में छात्र-छात्राओ ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके एमडी.ज्वाला प्रसाद प्रजापति, अंकित शुक्ला, अमित मिश्रा, अरुणेश प्रजापति, भोलानाथ पाठक, राजीव तिवारी,राज किशोरशिक्षिका पूनम अग्रहरि व रुची यादव,छात्र प्रवीन यादव, हर्ष यादव,रवि शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *